[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा प्रेम समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम: विधायक

प्रेम समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम: विधायक

0
प्रेम समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम: विधायक

सिमडेगा. रांची स्थित गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को बैचलर ऑफ डिविनिटी की डिग्री प्रदान की गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, रेव्ह मार्शल केरकेट्टा, चर्च के जनरल सेक्रेटरी ईश्वर दत्त कंडुलना तथा डिप्टी मॉडरेटर मोरेल बिलुंग सहित कई बिशप भी शामिल हुए. मौके पर विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों ने चार वर्षों में मसीही दर्शन समेत कई महत्वपूर्ण मूल्यों को आत्मसात किया है. उन्होंने कहा कि जीवन में असमानता व भेदभाव के अनुभवों के बावजूद प्रेम ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है. उन्होंने मसीही विश्वास को प्रेम और त्याग पर आधारित बताते हुए कहा कि सभी को नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करनी चाहिए. साथ ही मसीही समुदाय की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाओं की सराहना की. विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यही गुण कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की शक्ति देता है.

सेंट अर्नाल्ड उवि में नामांकन जारी

कोलेबिरा. सेंट अर्नाल्ड उवि तुरबुंगा में कक्षा छह से लेकर कक्षा नौ तक के लिए नामांकन जारी है. नामांकन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गयी है. विद्यालय में नामांकन के इच्छुक छात्राएं नामांकन के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र व बैंक खाता नंबर के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं. यह जानकारी प्रधानाध्यापक फादर असलेम केरकेट्टा ने दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel