[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

0
सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
सिमडेगा सदर थाने में शराब लदा ट्रक. फोटो : प्रभात खबर

सिमडेगा, रविकांत साहू : गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब को झारखंड पुलिस ने जब्त कर लिया है. 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. शनिवार को उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की. ट्रक में भरकर शराब ले जायी जा रही थी. पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नंबर का ट्रक सिमडेगा के रास्ते नेपाल की ओर जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और सदर थाना पुलिस ने ट्रक को शामटोली रोड पर रोका. जांच करने पर ट्रक में शराब के कार्टन मिले.

परमिट में मिली गड़बड़ी के बाद शराब लदा ट्रक जब्त

उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस ने जब ट्रक पर सवार लोगों से शराब ले जाने की परमिट मांगी, तो उन्होंने कुछ कागजात दिये. चेक करने पर परमिट में गड़बड़ी पायी गयी. उत्पाद अधीक्षक राजीव नयन और इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान ने अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

2 दिन पहले जब्त हुई थी 1 करोड़ रुपए की शराब

उत्पाद विभाग के अधीक्षक राजीव नयन ने बताया कि ट्रक में लदे अंग्रेजी शराब की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है. आगे की पड़ताल जारी है. 2 दिन पहले भी सिमडेगा थाने में उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त की गयी थी. सिमडेगा के रास्ते ओडिशा और गोवा से बड़े पैमाने पर बिहार और नेपाल में शराब की तस्करी हो रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शराब से पहले सिमडेगा में पकड़ी गयी थी गांजे की खेप

सिमडेगा में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर गांजे की खेप पकड़ी गयी थी. इसके बाद से गांजे की तस्करी में कुछ कमी आयी है, लेकिन अंग्रेजी शराब की तस्करी नहीं थम रही. सिमडेगा के रास्ते लगातार शराब की तस्करी जारी है, इसका पता उस वक्त चला, जब 2 दिन पहले करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की शराब की खेप जब्त की गयी. इसके बाद उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस ने पूरी तत्परता दिखाते हुए शराब के अवैध कारोबार के कॉरिडोर पर कार्रवाई शुरू की है.

इसे भी पढ़ें

डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए कब से किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन, कब होगी परीक्षा?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने

Previous article दिल्ली में निर्माण के लिए नहीं लेनी होगी अब पुलिस से मंजूरी, गृह मंत्री अमित शाह का निर्देश
Next article RRB Exam 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा कल से, पढ़ लें जरूरी दिशा-निर्देश, वरना सेंटर पे पछताएंगे
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel