[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा एलिस शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

एलिस शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0
एलिस शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

बानो. एलिस शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर संस्थान के निदेशक विमल कुमार ने कहा है महिलाएं सिर्फ घर और परिवार की रीढ़ नहीं हैं, बल्कि समाज की प्रेरणा, नेतृत्व और बदलाव की शक्ति भी हैं. हर साल दुनिया भर में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ महिलाओं का नहीं, बल्कि महिलाओं की ताकत, साहस और उनकी उपलब्धियों का जश्न है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि जीवन की हर चुनौती में नारी शक्ति कितनी अहम भूमिका निभाती है. महिला दिवस पर हम उन सभी अद्भुत महिलाओं को सलाम करते हैं, जिन्होंने हमारे जीवन को बेहतर बनाया, चाहे वह हमारी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या सहकर्मी हों. संस्थान के काउंसलर सुष्मिता सिंह ने कहा कि एक महिला होने के नाते मुझे गर्व है कि हमारी नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प से नई ऊंचाइयां स्थापित कर रही हैं. इस अवसर पर संस्थान में निदेशक विमल कुमार , उपसचिव दीपिका कुमारी , सुष्मिता सिंह , सोनाली मर्की आदि उपस्थित थे.

कोलेबिरा विधानसभा का चहुंमुखी विकास ही मेरा सपना:बिक्सल कोनगाड़ी

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के टुकूपानी पंचायत के गुड़गुड़टोली कुम्हार टोली में कोलेबिरा विधायक की अनुशंसा पर जिला योजना मद से एनआरईपी विभाग द्वारा पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है. जिसका शिलान्यास विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने किया. इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारा सर्व प्रथम प्रयास रहता है कि हमारे क्षेत्र के लोगों को सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो. कहा कि कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही हमारा सपना है. कहा कि आवागमन के लिए सड़क का होना अति आवश्यक है. जब सड़क होंगी तो लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी. उन्होंने का कि मैं विधायक के साथ साथ आपका सेवक हूं. क्योंकि आपने मुझे कुछ उम्मीदें लगा कर जीताने का काम किया है. इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं आपके सुख दुख का सार्थी बनूं. मेरा प्रयास रहेगा कि सभी बिंदुओं पर काम हो. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel