[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, मिलीं खामियां

विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, मिलीं खामियां

0
विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, मिलीं खामियां

कोलेबिरा. बरसलोया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्रावि पुरनापानी में भवन निर्माण विभाग द्वारा लगभग आठ लाख की लागत से विद्यालय भवन मरम्मत कार्य कराया गया है. किंतु स्थानीय ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रमुख के पास शिकायत की गयी है कि संवेदक द्वारा विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य में अनियमितता बरत सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी है. ग्रामीणों की शिकायत पर प्रमुख दुतामी हेमरोम ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य में काफी खामियां पायी. संवेदक द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की गयी है. सिर्फ रंग रोगन कर दिया गया है. फर्श पूर्व की भांति ही है. भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ी हुई हैं व वेंटिलेटर नहीं लगाया गया है. केवल खिड़की और दरवाजे बदल दिये गये हैं. विद्यालय भवन की छत के ऊपर जहां-तहां पतली सी ढलाई कर दी गयी है. प्रमुख का कहना है कि विद्यालय भवन की छत के ऊपर पूरी ढलाई होनी चाहिए, ताकि बरसात में पानी का रिसाव न हो. संवेदक द्वारा प्राक्कलन के आधार पर कार्य नहीं किया गया है. प्रमुख ने इस संबंध में जिले के उपयुक्त व शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी से इस संबंध में विशेष ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मिल कर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel