[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा अवैध देसी शराब बरामद कर नष्ट की गयी

अवैध देसी शराब बरामद कर नष्ट की गयी

0
अवैध देसी शराब बरामद कर नष्ट की गयी

सिमडेगा. अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सिमडेगा पुलिस और विशेष छापेमारी दल ने डेली मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देख कर शराब बेच रही महिलाएं भाग निकलीं. इस दौरान करीब 10 से 15 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गयी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस ने चेतावनी दी है कि बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आमलोगों से अपील की गयी है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

सिमडेगा. जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है. सोमवार को सिमडेगा थाना पुलिस व विशेष छापेमारी दल ने मधुवन के पास अभियान चलाते हुए एक ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा. पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध बालू कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel