[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा Simdega: 3 साल बाद मानव तस्करी की शिकार युवती बच्चे के साथ सुरक्षित बरामद

Simdega: 3 साल बाद मानव तस्करी की शिकार युवती बच्चे के साथ सुरक्षित बरामद

0
Simdega: 3 साल बाद मानव तस्करी की शिकार युवती बच्चे के साथ सुरक्षित बरामद
बरामद युवती के साथ पुलिस पदाधिकारी

रविकांत साहू
Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के जोरवा गांव निवासी ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया था कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था और कहीं बेच दिया था. काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए एएचटीयू थाना में मामला दर्ज किया गया. कांड के अनुसंधान के दौरान एसपी को सूचना मिली कि पीड़िता राजस्थान के बाड़मेर में है. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सिमडेगा के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया.

राजस्थान से बरामद हुई युवती

गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान पहुंचकर पीड़िता को उसके बच्चे के साथ सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इस सफल कार्रवाई के बाद परिजनों ने सिमडेगा पुलिस का आभार जताया है. वहीं पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी जैसे मामलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर युवती ने कहा कि उसे तीन लाख रुपये में बेच दिया गया था. उसके साथ लगातार मारपीट किया जाता था.

ये भी पढ़ें…

कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझें : विधायक

जीएनएम की परीक्षा में आकांक्षा तिर्की को राज्य में दूसरा स्थान

Previous article स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, प्रोटीन व फाइबर जरूरी
Next article बिजली संकट से नाराज लोगों ने किया रोड जाम
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel