[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा होटल मालिक निकला अफीम का बड़ा सौदागर, 33 किलो अफीम और 23 लाख रुपये बरामद

होटल मालिक निकला अफीम का बड़ा सौदागर, 33 किलो अफीम और 23 लाख रुपये बरामद

0
होटल मालिक निकला अफीम का बड़ा सौदागर, 33 किलो अफीम और 23 लाख रुपये बरामद

सिमडेगा. नागपुर (महाराष्ट्र) ग्रामीण पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी कार्रवाई दल और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले में बड़े अफीम कारोबार का खुलासा हुआ है. कार्रवाई के दौरान होटल अंतरा का मालिक मनीष कुमार अफीम का बड़ा सौदागर निकला. जब उसके घर में पुलिस ने छापेमारी की़, तो तलाशी के दौरान घर और घर के पीछे छिपा कर रखा गया 33.767 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया. इसकी सरकारी कीमत 1,68,83,500 रुपये आंकी गयी है. इसके अलावा अफीम की खुदरा बिक्री में उपयोग होने वाला इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, प्लास्टिक की पारदर्शी पॉलिथीन, रबर बैंड तथा 23,35,000 नकद बरामद किये गये. पंचों की उपस्थिति में कुल 1,92,21,500 मूल्य का माल जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है़ एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि छापेमारी अभियान में नागपुर ग्रामीण की एनडीपीएस टीम के साथ सिमडेगा थाना व ठेठईटांगर पुलिस की संयुक्त भूमिका रही.

ट्रक चालक की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार 20 मई को नागपुर ग्रामीण की नारकोटिक्स विरोधी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान एक ट्रक चालक पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी में ट्रक से 237.17 ग्राम अफीम बरामद हुई. इस मामले में उमरेड थाना (नागपुर ग्रामीण) में कांड संख्या 498/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि उसने अफीम सिमडेगा स्थित होटल अंतरा से खरीदी थी. यह भी कहा कि उसके अन्य साथी भी वहीं से अफीम खरीदते हैं.

ट्रक चालक ने होटल मालिक मनीष की पहचान की

ट्रक चालक से मिली जानकारी के बाद नागपुर ग्रामीण की एनडीपीएस टीम और उमरेड थाना पुलिस आरोपी को साथ लेकर 24 मई को सिमडेगा पहुंची. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना की सहायता से जांच की गयी. जांच के दौरान गिरफ्तार ट्रक चालक ने ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारटोली निवासी होटल अंतरा के मालिक मनीष कुमार (46 वर्ष) की पहचान की़ यह भी कहा कि उसने मनीष कुमार से अफीम खरीदी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel