[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा जीवन में पढ़ाई को प्राथमिकता दें : एसपी

जीवन में पढ़ाई को प्राथमिकता दें : एसपी

0
जीवन में पढ़ाई को प्राथमिकता दें : एसपी

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

जिला परिषद के डाक बंगला परिसर में 200 होनहार हुए सम्मानित

सिमडेगा.

जिला परिषद के डाक बंगला परिसर में सोमवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सौरभ कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, एसडीओ सुमंत तिर्की, जिला शिक्षक अधीक्षक दीपक राम, एसडीपीओ पवन कुमार उपस्थित थे. समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 200 होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि बच्चे अपने जीवन में सबसे अधिक पढ़ाई को प्राथमिकता दें. आपका मुख्य काम पढ़ाई करना होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है, अभी आपलोगों का बहुत आगे जाना है. एसपी ने बच्चों से कहा कि सोशल मीडिया का अधिक सहारा नहीं लें, उससे सिर्फ अच्छी जानकारियां प्राप्त करें. जानकारी लेने के चक्कर में मोबाइल पर समय को बर्बाद न करें. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी समेत अन्य अतिथियों ने किया. स्वागत भाषण रविकांत साहू व संचालन मो इलियास ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय प्रसाद, तरुण कुमार, धर्मवीर सिंह आदि ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम में अतिथियों को प्रभात खबर की तरफ से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह:

सम्मान पाने पहुंचे छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे. समय से पूर्व छात्र-छात्राएं का कार्यक्रम स्थल पर आना शुरू हो गया था. सम्मान पाने के बाद उनके चेहरों पर खुशी की चमक दिखी. सम्मान पाने के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि प्रभात खबर के इस कार्यक्रम से हमें काफी प्रेरणा मिली है और शिक्षा के प्रति उत्साह भी बढ़ा है.

प्रायोजकों ने किया सहयोग:

कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय प्रायोजकों ने काफी सहयोग किया. कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में पार्वती शर्मा इंटर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सह छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर, न्यू साउंड एंड विजन के संचालक राजेश कुमार शर्मा, झामुमो के केंद्रीय सचिव फिरोज अली, भरत प्रसाद वेजिटेबल एंड फ्रूट कंपनी के संचालक सह समाजसेवी भरत प्रसाद, समाजसेवी अशोक कुमार जैन शुरू से अंत तक कार्यक्रम में उपस्थित थे. इनलोगों को भी प्रभात खबर की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर का कार्यक्रम सराहनीय : डीडीसी

उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने कहा कि प्रभात खबर की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है. इससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं निरंतर आगे बढ़ते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त कर पायेंगे. डीडीसी ने कहा कि बच्चे और भी कठिन परिश्रम कर आगे भी अच्छा रिजल्ट करें और जीवन में कामयाबी हासिल करें.

शिक्षा क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है जिला: एसडीपीओ

एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि सिमडेगा जिला शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है. इस बार भी सिमडेगा जिला का अच्छा रिजल्ट रहा, जो काबिले तारीफ है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें, तभी कामयाबी मिलेगी. सोशल मीडिया पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई में सोशल मीडिया का अधिक सहारा न लें.

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी बढ़ी है रुचि : डीएसइ

डीएसइ दीपक कुमार राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी शिक्षा प्रति रुचि बढ़ी है. इस बार ग्रामीणों क्षेत्र के बच्चों ने सभी परीक्षाओं में अच्छा रिजल्ट किया है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह एक अच्छी पहल है. प्रभात खबर परिवार इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं. ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है. कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है.

मेहनत व लगन से ही मिलेगी कामयाबी : एसडीओ

एसडीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि मेहनत व लगन से ही कामयाबी मिलेगी, जिस प्रकार बच्चों ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में मेहनत कर अच्छा रिजल्ट प्राप्त किया है, उसी प्रकार आगे भी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई जारी रखें. इसका फल जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें व लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई करें.

पढ़ाई में भी मार्ग दर्शक की जरूरत : प्रियांशु

एजुकेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड प्रियांशु जी ने कहा कि कोई भी छात्र बिना नियंत्रण के आगे नहीं बढ़ सकता है. साथ ही विद्यार्थियों को मार्गदर्शक की भी जरूरत होती है. कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करते आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि हमेशा बड़ा करने की सोचें, तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि यहां पर जितने विद्यार्थी आये हैं, सभी होनहार हैं.

मेहनत करेंगे, तो लक्ष्य प्राप्त होगा : राजेश

समाजसेवी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि मेहनत व लगन से ही लक्ष्य प्राप्त होगा. जीवन में कोई शॉटकर्ट नहीं है. किसी भी क्षेत्र में मेहनत जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मेहनत व लगन से उंचाई को छू रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज पढ़ लिख कर यहां के छात्र अच्छे पदों पर विराजमान हैं. साथ ही विदेशों में भी जॉब कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेहनत का फल मीठा होता है.शिक्षा के प्रति जागरूक करना सभी का कर्तव्य : फिरोज अली24 एसआइएम:14 में. संबोधित करते फिरोज अली.झामुमो के केंद्रीय सदस्य फिरोज अली ने कहा कि शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना सभी का कर्तव्य है. प्रभात खबर का यह कार्यक्रम बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लायेगा और बच्चे और मेहनत करेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति हर अभिभावक को गंभीर होना होगा. अभिभावकों का सहयोग मिलेगा, तभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel