[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा गांव की समसयाओं से अवगत हुई पूर्व मंत्री, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

गांव की समसयाओं से अवगत हुई पूर्व मंत्री, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

0
गांव की समसयाओं से अवगत हुई पूर्व मंत्री, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

फोटो फाइल: 3 एसआइएम:7-ग्रामीणों के साथ बैठक करते पूर्व मंत्री सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के टिनगिना पंचायत के टिकरा गांव में रविवार को झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सह झारखंड आदिवासी गोंड महासभा की प्रदेश अध्यक्ष विमला प्रधान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. दूरस्थ और जंगलों से घिरे इस गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से ही अब तक गांव में विद्युतीकरण नहीं हो सका है. घने जंगलों के बीच बसे इस क्षेत्र में गोंड समुदाय सहित विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं, जो लगातार जंगली हाथियों के प्रकोप से जूझ रहे हैं. बिजली नहीं होने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है. बांसजोर की ओर से सड़क निर्माण तो हुआ है, लेकिन जलडेगा मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अब तक नहीं बन पायी है. जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है. पीने के पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है. जल जीवन मिशन के तहत कुछ स्थानों पर सुविधा पहुंची है, लेकिन कई घर आज भी इससे वंचित हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में 16 से 20 गोंड परिवारों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी आवास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद विमला प्रधान ने कहा कि टिकरा गांव की स्थिति चिंताजनक है और अब तक इस क्षेत्र की उपेक्षा की गयी है. उन्होंने मौके से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गांव का सर्वेक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. साथ ही सोलर पैनल के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel