[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा परीक्षा केंद्र चयन के लिए संयुक्त टीम गठित करें : डीसी

परीक्षा केंद्र चयन के लिए संयुक्त टीम गठित करें : डीसी

0
परीक्षा केंद्र चयन के लिए संयुक्त टीम गठित करें : डीसी

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह व एसपी श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण व परीक्षा के सुचारु संचालन पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र चयन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया. टीम को जिले के संभावित विद्यालयों व महाविद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के तहत चहारदीवारी की उपलब्धता, पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक शौचालय, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, बेंच-डेस्क की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी तथा आवागमन की सुविधा समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची अभ्यर्थियों की संभावित क्षमता के विश्लेषण समेत तैयार कर आयोग को शीघ्र प्रेषित की जाये. उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, डीएसपी रणवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel