[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गयी विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गयी विदाई

0
सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गयी विदाई

कोलेबिरा. प्रखंड के नवाटोली में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार पांडे उपस्थित थे. मौके पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. समारोह में वर्ष 2023 से अब तक सेवानिवृत्त हुए डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को विदाई दी गयी. नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक उपन डांग ने की, जबकि स्वागत भाषण शिक्षक कुमुद बिहारी सारंगी ने दिया. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए नवनियुक्त शिक्षकों से उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार पांडे ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया. सेवानिवृत्त शिक्षकों में मोतीलाल कश्यप, कुंवर तिर्की, नंदकुमार सिंह, कैलाश साहू, आशा किरण सुधा, नीली समद, भारती कुमारी, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, श्रीकांत मिश्रा, सुमन साहू, परशुराम सिंह, अजय कुमार सिंह, जटाधार सिंह समेत अन्य शामिल थे. कार्यक्रम में सुजीत प्रसाद, आश्रम कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, बालमुकुंद सिंह, उमाशंकर प्रसाद, जेम्स वॉटर लकड़ा, कुलदीप यादव, लाखन सिंह, केदार मोहती, नकुल प्रसाद, अल्वीन केरकेट्टा, संतोष तिवारी, मनोज बड़ाइक, ज्योति मुक्त सोरेन आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel