[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा नियमित अभ्यास व स्मार्ट तैयारी के महत्व पर दिया गया बल

नियमित अभ्यास व स्मार्ट तैयारी के महत्व पर दिया गया बल

0
नियमित अभ्यास व स्मार्ट तैयारी के महत्व पर दिया गया बल

सिमडेगा. संत जेवियर महाविद्यालय, सिमडेगा के वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम व बीए के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार हॉल में उत्तर लेखन कार्यशाला हुई. इस सत्र में कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार गुप्ता ने किया. यह सत्र प्रोजेक्टर के माध्यम से संचालित की गयी. विद्यार्थियों को लिखित परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्तर की सही संरचना, प्रभावी प्रस्तुति तथा समय प्रबंधन की रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया. डॉ गुप्ता ने परीक्षाओं में कम अंक आने के सामान्य कारणों को समझाया तथा पांच अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्नों तथा 7.5, 10 व 15 अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के सही प्रारूप का प्रदर्शन किया. वाणिज्य व अर्थशास्त्र विषयों से संबंधित वास्तविक उदाहरण, विश्लेषण, लेखांकन प्रारूप, मात्रात्मक तकनीक आदि के माध्यम से बताया गया कि सुव्यवस्थित व संरचित उत्तर किस प्रकार अधिक अंक दिलाने में सहायक होते हैं. विद्यार्थियों को उत्तर लिखते समय स्पष्टता, प्रासंगिकता, प्रस्तुति, मुख्य शब्दों, आरेखों व तालिकाओं के उचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गयी. कार्यशाला में नियमित अभ्यास व स्मार्ट तैयारी के महत्व पर बल दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel