[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा कैलाश धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कैलाश धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
कैलाश धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिमडेगा. महाशिवरात्रि पर ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमिया पंचायत स्थित कैलाश धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. कैलाश धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन व शिव मंत्रों के उच्चारण से वातावरण बना रहा. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा. मौके पर कैलाश धाम के पुजारी सुखदेव सिंह ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी. उन्होंने भक्तों को महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी. दूर-दराज के गांवों व पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. स्थानीय दुकानदारों और सेवा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व महाप्रसाद की समुचित व्यवस्था की गयी थी.

कुरडेग में हर्षोल्लास से मना महाशिवरात्रि पर्व

कुरडेग. कुरडेग में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया. सभी शिवालयों में श्रद्धा की झलक देखने को मिली. कुरडेग स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया गया था. पुरोहित रूपेश मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी गयी. मंदिर में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा. दूर-दराज से भी लोग मंदिर में आकर पूजा-अर्चना की. बड़कीबिउरा फांक शिव मंदिर में भी लोगों की भीड़ देखी गयी. ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण फांक शिव मंदिर में भीड़ बहुत होती है. यहां पर श्रद्धालुओं के लिए रात्रि में छत्तीसगढ़ी नाटक का आयोजन पूजा समिति द्वारा किया जा रहा है. कसडेगा शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं पूजा-अर्चना की. यहां पर ओड़िशा के श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे. दलकी प्राचीन शिव मंदिर में भी लोगों ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel