[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा पृथ्वी का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी : अग्रवाल

पृथ्वी का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी : अग्रवाल

0
पृथ्वी का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी : अग्रवाल

सिमडेगा. पृथ्वी दिवस पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना था. शिविर का उद्घाटन डिप्टी एलएडीएस ब्रीखभान अग्रवाल, प्राचार्य अब्राहम मिंज, वरिष्ठ शिक्षक सत्यजीत कुमार, पीएलवी सुरजीत प्रसाद और अजीत केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. डिप्टी एलएडीएस ब्रीखभान अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र निवास स्थान है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है. उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बतायी. साथ ही छात्रों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की. प्राचार्य अब्राहम मिंज ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के नागरिक हैं, इसलिए उन्हें अभी से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. वरिष्ठ शिक्षक सत्यजीत कुमार ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को दैनिक जीवन में प्रकृति के अनुकूल व्यवहार अपनाने की सलाह दी. पीएलवी सुरजीत प्रसाद व अजीत केरकेट्टा ने पृथ्वी दिवस की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और समाज में इस संदेश को फैलाने के लिए प्रेरित किया. शिविर के दौरान छात्रों को जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता, पौधरोपण व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाये रखने का संकल्प लिया. साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने और पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel