[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा फूलों की बिक्री के लिए किसानों को स्थानीय व बड़े बाजारों से जोड़ें : डीसी

फूलों की बिक्री के लिए किसानों को स्थानीय व बड़े बाजारों से जोड़ें : डीसी

0
फूलों की बिक्री के लिए किसानों को स्थानीय व बड़े बाजारों से जोड़ें : डीसी

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने शनिवार को सिमडेगा प्रखंड के कोचेडेगा बांसपहार क्षेत्र का भ्रमण कर संचालित सब्जी व फूल उत्पादन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया. इस क्षेत्र में लगभग 150 एकड़ से अधिक भूमि पर किसान विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फल व फूलों की खेती कर रहे हैं. उपायुक्त ने किसानों से संवाद कर खेती की प्रगति, उत्पादन व विपणन व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने किसान जॉन टोप्पो द्वारा उद्यान योजना के तहत की जा रही जरबेरा फूल की खेती का अवलोकन किया. उन्होंने फूलों की गुणवत्ता व उत्पादन की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक व व्यावसायिक खेती किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फूलों की बिक्री के लिए किसानों को स्थानीय व बड़े बाजारों से जोड़ा जाये, ताकि उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके. किसान जॉन टोप्पो ने बताया कि हाल ही में फूल निकलना शुरू हुआ है और प्रत्येक तीन दिन में फूल तोड़ कर बाजार में बिक्री की जा रही है. अब तक करीब 12 से 13 हजार रुपये की बिक्री हो चुकी है. उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में हो रही खेती व किसानों की सफलता का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन तैयार कराया जाये, ताकि अन्य किसान भी इससे प्रेरित हो सके. मिर्च की खेती देख कर उपायुक्त काफी प्रसन्न हुईं. उन्होंने स्वयं खेत में जाकर मिर्च तोड़ी और किसानों को वैज्ञानिक व व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया. किसानों ने बताया कि मिर्च का उत्पादन काफी अधिक हो रहा है, लेकिन बिक्री की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है. इस पर उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एकरूप खेती को बढ़ावा दिया जाये, ताकि बड़े सब्जी विक्रेता व व्यापारी सीधे यहां पहुंचकर खरीदारी कर सकें और किसानों को बेहतर लाभ मिल सके. जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने बताया कि क्लस्टर क्षेत्र के किसानों को भिंडी की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है तथा बड़ी संख्या में किसान इसकी खेती कर रहे हैं. कहा कि किसानों को कृषि यंत्रीकरण से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ट्रैक्टर सहायता योजना के तहत आवेदन भरवाये गये हैं और अंशदान राशि जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विल्सन आनंद कुजूर, बीटीएम सौरभ समेत अन्य पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel