[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा कॉमर्स के विद्यार्थियों ने डिजिटल भुगतान जागरूकता पर किया सर्वे

कॉमर्स के विद्यार्थियों ने डिजिटल भुगतान जागरूकता पर किया सर्वे

0
कॉमर्स के विद्यार्थियों ने डिजिटल भुगतान जागरूकता पर किया सर्वे

सिमडेगा. संत जेवियर महाविद्यालय सिमडेगा के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने गतिविधि आधारित शिक्षण के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में डिजिटल भुगतान जागरूकता विषय पर सर्वेक्षण किया. सर्वेक्षण विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा संपन्न किया गया. प्रश्नावली के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजिटल भुगतान विधियों के उपयोग, आवृत्ति, सुरक्षा संबंधी धारणा तथा इससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी 11 प्रश्नों के माध्यम से एकत्र की. सर्वेक्षण के निष्कर्षों से यह सामने आया कि डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता मौजूद है, परंतु अधिकांश छात्राएं नियमित रूप से डिजिटल भुगतान का उपयोग नहीं कर रही हैं. इससे डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की आवश्यकता स्पष्ट होती है. सर्वेक्षण के बाद विद्यार्थियों ने अपने निष्कर्ष विभागाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किये. डॉ गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा आंकड़ों की व्याख्या व वर्तमान डिजिटल अर्थव्यवस्था में उनकी प्रासंगिकता को समझने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया. गतिविधि से विद्यार्थियों को डेटा संग्रह, विश्लेषण एवं प्रस्तुतीकरण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनके संचार और विश्लेषणात्मक कौशल में वृद्धि हुई.

एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र खुला

कोलेबिरा. कोलेबिरा वन विभाग के चेकनाका के निकट बसंत ऑनलाइन सेंटर में एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र खुला. सेंटर के संचालक ने बताया कि इस सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ना और समय की बचत करना है. यहां पर पासबुक प्रिंटिंग, केवाइसी, नया खाता खोलने आदि की सुविधाएं दी जायेंगी. साथ ही नकद निकासी व जमा आधार के माध्यम से किया जायेगा. इसके अलावा अन्य डिजिटल सेवाएं भी दी जायेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel