[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा भाजपा नेता ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

भाजपा नेता ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

0
भाजपा नेता ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा. सदर प्रखंड की कुलूकेरा पंचायत के ग्राम बरटोली, मांझा घाट, तवापानी समेत अन्य गांवों में आज भी बिजली नहीं पहुंच पायी है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने सिमडेगा के विद्युत कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर जल्द से जल्द उक्त गांवों में विद्युतीकरण करने की मांग की. इससे संबंधित उन्होंने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. रात में गांव अंधेरे में डूबे रहते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर खतरा बना हुआ है. मुलाकात के दौरान श्रद्धानंद बेसरा ने विभागीय अधिकारी को अवगत कराया कि सरकारी योजनाओं के बावजूद कई टोले विद्युतीकरण से अब तक वंचित हैं, जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है. उन्होंने इन क्षेत्रों का तत्काल सर्वे करा कर प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

झामुमो ने पत्रकारों को किया सम्मानित

बानो. भारतीय समाचार पत्र दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बानो प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड के पत्रकारों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को शॉल ओढ़ा कर व उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गयी. सम्मान समारोह में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, प्रखंड सचिव अमित बडिंग एवं प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य संतोष जोजो ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को सम्मानित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel