[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा बिना झिझक प्रशासन के समक्ष रखें अपनी समस्याएं : डीसी

बिना झिझक प्रशासन के समक्ष रखें अपनी समस्याएं : डीसी

0
बिना झिझक प्रशासन के समक्ष रखें अपनी समस्याएं : डीसी

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उपायुक्त ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुन संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिया. जनता दरबार में खराब बिजली ट्रांसफाॅर्मर को बदलने, रोजगार उपलब्ध कराने, जर्जर आवास को मरम्मत करने समेत अन्य विषयों से संबंधित समस्याएं सामने आयीं. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समाधान पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, जिससे जमीनी स्तर की समस्याएं सामने आ सकें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो. उपायुक्त ने जनता से कहा कि वह बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें.

जनजातीय भाषा की उपेक्षा स्वीकार नहीं

सिमडेगा. जनजातीय भाषा की शिक्षक बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक अखिल भारतीय खड़िया महाडोकलो के आवास में हुई. बैठक में आनेवाले समय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षामंत्री से खड़िया भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर मुलाकात करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया भाषा की अनदेखी स्वीकार नहीं की जायेगी. मोनिका ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की. बैठक में कुलकांत केरकेट्टा, सुमन कुल्लू, प्रफ्फुल किड़ो, मारग्रेट, अह्लाद, दोनातुस, किरण आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel