[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा आकर्षक झांकियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

आकर्षक झांकियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

0
आकर्षक झांकियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

सिमडेगा. जिले में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति, एकता व विकास की भावना का संगम देखने को मिला. मुख्य समारोह का आयोजन परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में किया गया. उपायुक्त कंचन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर पूरा स्टेडियम भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा. ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने परेड की सलामी ली. परेड में पुलिस बल के अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उपायुक्त ने कहा कि यह दिन हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब भारत ने अपना संविधान अपना कर स्वयं को एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था, जहां हर व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार था. विचार, अभिव्यक्ति, धर्म व उपासना की स्वतंत्रता थी. अवसर की समता थी तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखने के लिए सर्वस्व समर्पित कर देने का संकल्प था. उन्होंने कहा कि आज उन अमर बलिदानियों को भी नमन करने का क्षण है, जिनके त्याग, तप व बलिदान से हमें स्वतंत्रता व संविधान जैसा अमूल्य उपहार मिला. साथ ही हमारे वीर सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस के जवानों और शहीदों को भी सादर नमन, जिन्होंने अपने प्यारे देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व उत्सर्ग कर दिया. सिमडेगा की धरती भी उन वीर बलिदानियों से भरी है और उनकी बदौलत ही आज इस परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में यह तिरंगा लहरा रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि गुजरा हुआ 2025 का हमारे जिले के लिए केवल समय की गणना नहीं, बल्कि परिवर्तन, प्रगति का साक्षी रहा है. जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता, जनप्रतिनिधियों के सहयोग व जनता की सहभागिता से प्रशासन ने यह सिद्ध किया है कि योजनाएं अब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है. जिला प्रशासन ने विकास कार्यों के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का भी सार्थक प्रयास किया है. आज हम पूरे आत्मविश्वास के साथ बोल सकते हैं कि हमारा प्यारा सिमडेगा जिला विकास व विरासत दोनों को साथ लेकर संतुलित प्रगति की ओर अग्रसर है. उपायुक्त ने कहा कि यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आकांक्षी जिला सिमडेगा ने राष्ट्रीय स्तर पर समग्र विकास के क्षेत्र में देश में नौवां स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है और जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है. मुख्य समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, वन प्रमंडल पदाधिकारी ॉशशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel