[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा हथियार के बल पर 12 हजार की लूट

हथियार के बल पर 12 हजार की लूट

0
हथियार के बल पर 12 हजार की लूट

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित रैसियां बाजार में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की घटना हुई. तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाह व्यवसायी से करीब 12 हजार रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये. घटना के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की. जिसमें व्यवसायी को छर्रे लगने से चेहरे पर चोट आयी है. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम निवासी दुर्गेश प्रसाद रैसियां मुख्य सड़क पर लाह की खरीदारी कर रहे थे. इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और हथियार दिखाकर उन्हें धमकाने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी तथा उनके पास मौजूद लगभग 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. दुर्गेश प्रसाद ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि फायरिंग के दौरान निकले छर्रे उनके चेहरे पर लगे, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गए. घटना के बाद रैसियां बाजार और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel