[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा राजकीय कृत मध्य विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

राजकीय कृत मध्य विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

0
राजकीय कृत मध्य विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

जलडेगा. बांसजोर स्थित पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय के खेल मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निमंती कुल्लू तथा विशिष्ट अतिथि एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण सिंह ने किया. इस दौरान प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण सिह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेल कुद भी बहुत जरूरी है. कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम श्री योजना के तहत् बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग मिल रहा है तथा बच्चों को खेल कूद, संगीत, योग आदि से प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के बीच ऊंची कूद, लंबी कूद, मेढ़क रेस, बोरा रेस, बिस्कुट रेस, दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं के साथ फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया. जिसमें खेल प्रशिक्षक अजीत जॉलेन मड़की तथा मरियम तोपनो का सहारनीय योगदान रहा. उत्कृष्ट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुदर्शन होता,पिरामल फाऊंडेशन के पराग, सीआरपी पुष्पा प्रसाद, अनुप कुजूर, अंशु माला बखला सहित विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं व अन्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel