[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

0
आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

बानो. कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लगी एजेंसी द्वारा पानी का छिड़काव नहीं करने के विरोध में लचरागढ़ स्थित कुम्हारटोली में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किये जाने से धूल उड़ रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सड़क जाम करने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को कई बार सड़क पर पानी छिड़काव करने का आग्रह किया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया. इसके विरोध में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो लगभग चार से पांच घंटे तक जारी रहा. सड़क जाम की सूचना मिलते कोलेबिरा अंचलाधिकारी अनूप कच्छप व कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. पूरे मार्ग को खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. उड़ती धूल का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि नाली निर्माण को लेकर भी पूर्व में शिकायत की गयी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी. ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान समय में कोलेबिरा से मनोहरपुर की 85 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग आठ घंटे का समय लग रहा है, जिससे यह मार्ग पूरी तरह दुर्गम हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण कराने, नियमित पानी छिड़काव कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की. हालांकि बाद में पदाधिकारियों के समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel