[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा गाली-गलौज करने व छत तोड़ने का लगाया आरोप

गाली-गलौज करने व छत तोड़ने का लगाया आरोप

0
गाली-गलौज करने व छत तोड़ने का लगाया आरोप

कुरडेग. कुरडेग थाना के कुटमाकछार झारमुंडा बस्ती स्थित आदिम जनजाति कोरवा टोला में लगाये गये जलमीनार का स्टार्टर खराब होने से उसकी पानी टंकी को खोल कर अलग रखा गया था. आरोप है कि कुटमाकछार के पारा शिक्षक नेल्सन एक्का बिना किसी सूचना के उक्त पानी टंकी को अपने घर ले गये. इस बीच बस्ती के दूसरे जलमीनार की टंकी लीक होने लगी, तब ग्रामीणों ने खराब जलमीनार की टंकी को लगाने के लिए उसकी खोजबीन शुरू की. खोज के दौरान ग्रामीणों ने देखा कि पारा शिक्षक नेल्सन एक्का अपने खेत में उस टंकी का उपयोग कर रहे हैं. कोरवा परिवारों ने जब पानी टंकी वापस मांगी, तो आरोप है कि शिक्षक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उक्त टंकी को वापस लाकर अपनी बस्ती के जलमीनार में लगाया और उसका उपयोग शुरू किया. आरोप है कि मंगलवार को पारा शिक्षक नेल्सन एक्का गुस्से में गांव पहुंचे और कोरवा परिवारों के घरों की एसबेस्टर छत पर पत्थर फेंकने लगे, जिससे कई जगहों पर छत क्षतिग्रस्त हो गयी. साथ ही पुरानी जलमीनार की बोरिंग स्थल पर जाकर वहां की संरचना को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. इस मामले को लेकर गांव के रंजन कोरवा, इंदुर कोरवा, कामिल कोरवा और मुकुंद कोरवा प्रखंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन बीडीओ के प्रशिक्षण में बाहर रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद ग्रामीणों ने कुरडेग थाना में सरकारी संपत्ति की चोरी, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने संबंधी लिखित आवेदन देकर पारा शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. आवेदन मिलने के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि मामले की स्थल पर जाकर जांच की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel