[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में बिहार से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में बिहार से गिरफ्तार

0
शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में बिहार से गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते डीएसपी रनवीर सिंह फोटो: प्रभात खबर

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega News: सिमडेगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर युवती को शादी का भरोसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने इस मामले में कोर्ट परिवाद संख्या 107/2026 दायर किया था. परिवाद में युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया.

महिला थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

बिहार में कई जगहों पर हुई छापेमारी

पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली. इसके बाद 25 मई 2026 को पुलिस टीम ने गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र स्थित अगरा (सिंहपोखर) इलाके में छापेमारी कर आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पटना का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार पटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति कॉलोनी का निवासी है. गिरफ्तारी के बाद उसे सिमडेगा लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: दलित टोला को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

महिलाओं से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई का दावा

सिमडेगा पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं. इस मामले में भी विशेष टीम बनाकर दूसरे राज्य में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस आगे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: रोड ठेकेदार से लेवी वसूलने पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Previous article एक क्लिक में जानें कहां-कहां रद्द हुई SSC GD की परीक्षा, सोशल मीडिया पर क्यों मच रहा बवाल
Next article सिंगपोखरिया-झींकपानी मार्ग पर गलत पार्किंग करने वाले 30 वाहनों पर जुर्माना
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel