[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा युवक ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

0
युवक ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा. गोतरा नयाटोली निवासी शंकर गोप ने सोमवार की देर रात अपने ही घर में मफलर के सहारे फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और अक्सर चिंतित रहता था. घटना के संबंध में मृतक के पिता नारायण गोप ने बताया कि रात में अचानक उनकी नींद खुली. जब उन्होंने घर के अंदर देखा तो उनका बेटा फंदे से झूल रहा था. यह दृश्य देखकर वे घबरा गये और तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते मंगलवार की सुबह टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

वज्रपात की चपेट में आने से बच्ची की मौत

बोलबा. प्रखंड की बेहरीनबासा पंचायत अंतर्गत कुंदुमुंडा गोसाईटोली में सोमवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम सुरमनी कुमारी की मौत हो गयी. वह अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर महुआ फूल लेने गयी थी, तभी अचानक मौसम खराब हो गया. शाम करीब छह बजे तेज आंधी और बारिश के बीच आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से सुरमनी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल ले जाने में हुई देरी और गंभीर चोट के कारण रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. सिमडेगा पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह देते हुए बताया कि इससे उन्हें सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये की सहायता मिल सकती है. लेकिन गहरे सदमे में डूबे पिता जामेश्वर मांझी ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बच्ची के शव को घर ले गये. घटना के बाद पूरे गांव में शोक है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel