[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा 650 लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा गया

650 लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा गया

0
650 लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा गया

सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड में छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय विशेष जन सहायता शिविर लगाया गया. शिविर की शुरुआत बोंगेरा-कोंबकेरा पंचायत से हुई और समापन कुरकुरा पंचायत में किया गया. शिविर के दौरान क्षेत्र के वंचित व जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. पांच दिनों में लगभग 650 लाभुकों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण कराया गया. इसके अलावा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन, श्रम कार्ड निर्माण तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन भी भरवाये गये. डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार व गौरव प्रधान ने बताया कि आज भी कई पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. कई परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, जबकि पात्रता होने के बावजूद अनेक लोगों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. राशन कार्ड में नाम जुड़वाने को लेकर भी लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कार्यक्रम के अंत में टीम ने संकल्प लिया कि भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन और बड़े स्तर पर किया जायेगा. साथ ही स्थानीय स्तर पर वोलेंटियर तैयार कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि वे अपने समुदाय के लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel