[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा Simdega: 43 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर अरेस्ट, 3 पिस्टल और कारतूस बरामद

Simdega: 43 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर अरेस्ट, 3 पिस्टल और कारतूस बरामद

0
Simdega: 43 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर अरेस्ट, 3 पिस्टल और कारतूस बरामद
गांजा तस्करों के बारे में जानकारी देती सिमडेगा पुलिस

रविकांत साहू
Simdega: जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर थेथाईटांगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 43 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान तीन अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, दो कार और कई मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों का संबंध बिहार और उड़ीसा से बताया गया है. जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को सिमडेगा एसपी को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के बलांगीर से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक स्विफ्ट डिजायर कार (OD 15X 4060) रांची की ओर जा रही है.

कार में गुप्त बॉक्स बनाकर सप्लाई होता था गांजा

सूचना में यह भी बताया गया था कि वाहन में सवार अपराधियों के पास अवैध हथियार भी हैं. सूचना के बाद वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह एवं एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टी टांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्कूल टोली के समीप संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन की सीट के अंदर बनाए गए गुप्त कैबिनेट से 76 पैकेट में रखा कुल 42.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. मौके से दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो और दीपेश सिंह को गिरफ्तार किया गया.

ऑटोमेटिक पिस्टल हुआ है बरामद

पुलिस ने बताया कि दुर्गेश कुमार सिंह की तलाशी में एक ऑटोमेटिक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम बताए, जिसके आधार पर अभिषेक राय और उड़ीसा के गांजा सप्लायर उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा को गिरफ्तार किया गया. जांच में यह भी सामने आया कि दूसरी स्विफ्ट डिजायर कार (JH 01EQ 5615) से आरोपी गांजा लदे वाहन को एस्कॉर्ट कर रहे थे. पुलिस ने अभिषेक राय की निशानदेही पर घटनास्थल के समीप पहाड़ी झाड़ियों से दो और पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किए.

आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे पूर्व में भी कई बार इसी रास्ते से गांजा की खेप बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में पहुंचा चुके हैं. मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर बिहार निवासी दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो, दीपेश सिंह, अभिषेक राय, बलांगीर उड़ीसा निवासी उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं.

छापेमारी दल में एसडीपीओ बैजू उरांव, टी टांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार, जयकांत राय, सिमडेगा थाना प्रभारी संजीत कुमार, बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार, रामनाथ राम, संतोष कुमार महतो समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

CM हेमंत के निर्देश पर मासूम अदिति की तलाश में रेस हुई रांची पुलिस, सुराग देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: पत्नी, बेटा व गर्भवती बेटी की हत्या कर पुलिस को फोन कर दी जानकारी, गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel