[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा 370 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

370 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

0
370 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

सिमडेगा. तुमडेगी पल्ली परिसर में दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा व सहायक अनुष्ठाता के रूप में डीन फादर थॉमस सोरेंग और फॉदर पीटर मिंज उपस्थित थे. बिशप विंसेंट बरवा ने 370 बच्चों को दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कराया. मिस्सा पूजा अनुष्ठान के मुख्य अनुष्ठाता बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार ख्रीस्त विश्वास को मजबूत बनाता है और यह संस्कार प्रत्येक ख्रीस्त विश्वासी को पवित्र आत्मा के सातों वरदानों से विभूषित कर देता हैं. उन्होंने कहा कि आज से आप लोग प्रभु यीशु मसीह के सच्चे अनुयायी बन गये हैं. यह दृढ़ीकरण संस्कार केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जिम्मेदारी है. आप सभी को प्रभु के बताये मार्ग पर चलना है. साथ ही अपने जीवन में संयम, सेवा व सत्य को अपनाना है. अपने माता-पिता की सेवा करना, बुजुर्गों का सम्मान करना और समाज में एक आदर्श बन कर रहना आपकी सबसे बड़ी साधना होगी. उन्होंने कहा कि आज के युग में युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागरूक और निष्ठावान रहना अत्यंत आवश्यक है. दृढ़ीकरण संस्कार प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों के परिजनों ने उन्हें माला पहना कर, गुलदस्ता भेंट कर और उपहार देकर सम्मानित किया. समारोह में तुमडेगी पल्ली के ख्रीस्तीय विश्वासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel