[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा 32 घरों में पानी की किल्लत, भटक रहे लोग

32 घरों में पानी की किल्लत, भटक रहे लोग

0
32 घरों में पानी की किल्लत, भटक रहे लोग

कुरडेग. प्रखंड के बनगांव खास बस्ती में इन दिनों गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. पिछले दिनों आये तेज आंधी-तूफान के कारण गांव की जलमीनार पर लगा सोलर पैनल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरी जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गयी है. इस जलमीनार से बस्ती के सभी 32 घरों में नल के माध्यम से पानी की सप्लाई होती थी, जो अब बंद हो चुकी है. जल आपूर्ति रुकने के बाद ग्रामीणों को दिनभर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. गांव का कुआं पहले ही सूख चुका है, जबकि केवल दो चापाकल बचे हैं, जिन पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. कुछ ही देर में चापाकलों में भी पानी खत्म हो जा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गयी है. ग्रामीण स्कूल के पास से साइकिल व मोटरसाइकिल के जरिये डिब्बों में पानी भरकर घर ले जाने को मजबूर हैं. वहीं पालतू जानवरों के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है. गांव के लोगों ने प्रशासन को सोलर पैनल टूटने की सूचना दे दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. बस्ती के खुलेश्वर साय ने बताया कि उन्होंने जलमीनार लगाने वाली कंपनी को भी जानकारी दी है, जहां से जल्द मरम्मत का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है. भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस गंभीर संकट से राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel