[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Seraikela Kharsawan News : विस में उठी मांग : सोना नदी पर नया पुल बने

Seraikela Kharsawan News : विस में उठी मांग : सोना नदी पर नया पुल बने

0
Seraikela Kharsawan News : विस में उठी मांग : सोना नदी पर नया पुल बने

खरसावां. खरसावां-सीनी मार्ग पर रायडीह गांव के समीप सोना नदी में नये पुल निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार का ध्यान अधूरे पड़े निर्माण कार्य की ओर आकृष्ट करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.

छह वर्ष से अधूरा निर्माण:

विधायक ने सदन में बताया कि रायडीह गांव के पास सोना नदी पर पुल निर्माण का कार्य करीब छह वर्ष पूर्व पथ निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से बीच में ही रुक गया. धोखाधड़ी के एक मामले में वित्त विभाग द्वारा संबंधित संवेदक को प्रतिबंधित किए जाने के कारण कार्य पूरी तरह ठप हो गया. परिणामस्वरूप आज तक पुल अधूरा पड़ा है और जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

पुराने पुल पर निर्भर आवागमन

वर्तमान में करीब 20 वर्ष पुराने संकरे और कम ऊंचाई वाले पुल से आवागमन हो रहा है. इसकी ऊंचाई दस फीट से कम होने के कारण बारिश में पुल डूब जाता है और यातायात बाधित हो जाता है. इससे विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

नयी निविदा की मांग

विधायक ने सरकार से पुराने संवेदक की स्थिति स्पष्ट कर नए सिरे से निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग की. उनका कहना है कि नया और ऊंचा पुल बनने से खरसावां व सीनी क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा तथा व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी. यह परियोजना क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel