[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Seraikela Kharsawan News : चिलगू में अवैध पत्थर खदान व 6 क्रशर इकाइयों पर कार्रवाई

Seraikela Kharsawan News : चिलगू में अवैध पत्थर खदान व 6 क्रशर इकाइयों पर कार्रवाई

0
Seraikela Kharsawan News : चिलगू में अवैध पत्थर खदान व 6 क्रशर इकाइयों पर कार्रवाई

सरायकेला. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी और चांडिल थाना पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चिलगू और करनीडीह में अवैध पत्थर उत्खनन के विरुद्ध निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के क्रम में चिलगू में एक अवैध पत्थर खदान पायी गयी. वहीं आसपास 6 अवैध क्रशर भी मिले. अवैध खदान व क्रशर इकाइयों में उत्खनित/भंडारित पत्थर खनिज को विधिवत जब्त कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया. इस प्रकरण में अवैध खदान व क्रशर इकाइयों के भूमि स्वामी व संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही प्रदूषण विभाग द्वारा भी इन अवैध इकाइयों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसके अतिरिक्त, उक्त क्षेत्र में स्थापित 5 ईंट भट्टा इकाइयों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 3 ईंट भट्टे संचालित व 2 बंद पाये गये. संचालित इकाइयों से खनन विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना वसूला गया है. जबकि प्रदूषण विभाग द्वारा संचालित इकाइयों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु संयुक्त निरीक्षण व प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध शून्य-सहिष्णुता नीति के तहत कार्रवाई की जायेगी व दोषियों को किसी भी स्तर पर राहत नहीं दी जाएगी.

1.86 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

सरायकेला. जिला उत्पाद विभाग की ओर से मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान विभाग ने 1.86 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया की उपायुक्त महोदय के निर्देश पर जिला में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत सुधा डेयरी, डीवीसी मोड़ व मंगलवार को सरायकेला थाना अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान कृष्णदेव यादव के ढाबा, सुधा डेयरी, डीवीसी मोड़ से व अरुण महतो के किराना दुकान, ग्राम सिंहपुर से अवैध विदेशी शराब (किंग्स गोल्ड) बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा 1.86 लीटर पायी गयी. दोनों अवैध शराब कारोबारियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम को लेकर नियमित व सघन छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी. छापामारी दल में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित, प्रतिनियुक्त गृह रक्षक दिनेश सरदार व संबंधित कर्मी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel