[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार

Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार

0
Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार
बेचने के लिए इमली को बोरे में भरते ग्रामीण

शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खट्टी इमली लोगों के जीवन में मिठास घोलने का काम कर रही है. पिछले साल की तुलना में इस साल इमली की बंपर पैदावार हुई है. ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के लोग इमली चुनकर हाट-बाजारों में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें स्वरोजगार मिल रहा है. सरायकेला-खरसावां में हर साल लगभग करीब दो से ढाई हजार मीट्रिक टन इमली की पैदावार होती है. एक पेड़ से तीन से चार क्विंटल इमली निकलती है. कुचाई के हर गांव में इमली के दो-चार इमली के पेड़ मिल जाएंगे. जबकि अन्य प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ही इमली के पेड़ हैं.

सैकड़ों लोग इमली के कारोबार से जुड़े

खरसावां-कुचाई के ग्रामीण क्षेत्रों में फरवरी माह से लेकर मई माह तक इमली का कारोबार काफी ज्यादा होता है. इस वनोत्पाद के जरिए साल के चार महीने लोगों को रोजगार मिल पाता है. इमली का कारोबार यहां की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इमली तोड़ने से लेकर उसकी कुटाई और बिक्री तक में कई परिवारों को रोजगार मिल रहा है. कई परिवार तो ऐसे हैं, जो इमली बेचकर ही अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं. सरकारी स्तर पर इमली का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की आवश्यकता है.

खुले बाजार में 43 से 46 रुपये प्रति किलो की दर

बाजार में इमली की बिक्री 43 से 46 रुपये प्रतिकिलो के दर से हो रही है. दक्षिण भारत में इस वर्ष इमली की पैदावार कम होने के कारण सरायकेला-खरसावां जिले में उत्पादित इमली की मांग बढ़ गयी है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अब लघु वन उपज इमली का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price- MSP) 36 रुपये ही रखा गया है. परंतु एमएसपी से बाजार भाव अधिक है.

देशभर में भेजी जाती है खरसावां-कुचाई की इमली

यहां इमली के कारोबार के माध्यम से आत्मनिर्भर झारखंड को एक पहचान सकती है. खासकर ऐसे उद्योगों की स्थापना करनी होगी, जिससे इमली से जुड़े उत्पाद तैयार किए जा सकें. जिसमें सॉस, जैम, चटनी, सहित कई उत्पाद तैयार हो सकते हैं. खरसावां-कुचाई क्षेत्र से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि क्षेत्रों में इमली भेजी जाती है. इमली प्रसंस्करण केंद्र खोलने की स्थिति में यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है.

इमली का उपयोग

इमली का उपयोग सॉस, जैम, चटनी समेत कई उत्पाद, गोल चप्पे का पानी तैयार करने, खाद्य पदार्थों को खट्टा करने समेत दक्षित भारत में मसालों के रुप में इस्तेमाल होता है. इमली में विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ के साथ-साथ और भी पोषक तत्व होते है. इमली में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, मैगनीज, फाइबर जैसे खनिज तत्व होते हैं.

इमली की खेती को बढ़ावा मिला, तो लोगों का रोजगार बढ़ेगा

सामुदायिक वन पालन संस्थान के सोहन लाल कुम्हार ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में सालाना दो से ढाई हजार मीट्रिक टन इमली की पैदावार होती है. इसमें करीब 12 सौ मीट्रिक टन इमली की उपज सिर्फ कुचाई में होती है. इमली के एक पेड़ से तीन से चार क्विंटल इमली निकलती है. इमली तोड़ने से लेकर उसकी कुटाई और बिक्री तक में कई परिवारों को रोजगार मिलता है. इमली की खेती को बढ़ावा मिला, तो लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा. सरकार को चाहिये कि इस लघु वनोपज को बढ़ावा दे.

ये भी पढ़ें…

रामनवमी के जुलूस में धनबाद की बेटियों का दिखेगा हुनर, अखाड़ों में बहा रहीं पसीना

चतरा में होमगार्ड बहाली डेट में बदलाव, 1 अप्रैल से शुरू होगा फिजिकल और रिटेन एग्जाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel