[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला में रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर 

सरायकेला में रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर 

0
सरायकेला में रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर 
सरायकेला में रोड एक्सीडेंट

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला राजनगर मार्ग पर डुमरडीहा के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने एक नाबालिग सहित चार लोगों को टक्कर मार दी. घायलों में दुबराज महतो (46), सूरज बानरा (20), विजय हांसदा (22) और अमर मुंडा (15) शामिल है. 

स्थानीय लोग पहुंचे मदद को 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी और सभी घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने सूरज बानरा को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी के सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

क्या है मामला?

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दुबराज महतो डुमरडीहा गांव के निवासी हैं. जबकि सूरज बानरा और अमर मुंडा शासान गांव का. विजय हांसदा दीगरसाई गांव का रहने वाला है. शाम के समय दुबराज महतो अपनी स्कूटी से नदी की ओर गए थे. घटना के वक्त वे नदी से अपने घर लौट रहे थे. वहीं घटना में घायल बाकी के तीनों घायल शाम के समय घूमने के लिए डुमरडीहा की ओर गए थे. इसी दौरान राजनगर से सरायकेला की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी उसके बाद उक्त तीनों घायलों को ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया. घटना में दुबराज महतो के हाथ, पैर और कमर में चोट आई है, जबकि सूरज बानरा के दाहिने हाथ  की उंगली में गहरी चोट आई है.

पुलिस ने कार और चालक को पकड़ा 

घटना की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग कर रही सरायकेला थाना की पुलिस ने टक्कर मार कर भाग रहे कार को तितिरबिला के पास पकड़ लिया और चालक को अपने साथ थाना लेकर आई.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

Previous article कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, कपिल शर्मा शो में मचेगा धमाल
Next article पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel