[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ अवैध अफीम पर SSB की बड़ी कार्रवाई, सरायकेला में 2 एकड़ की खेती नष्ट

अवैध अफीम पर SSB की बड़ी कार्रवाई, सरायकेला में 2 एकड़ की खेती नष्ट

0
अवैध अफीम पर SSB की बड़ी कार्रवाई, सरायकेला में 2 एकड़ की खेती नष्ट
अफीम की खेती नष्ट करते SSB के जवान, Pic Credit- Prabhat Khabar

Seraikela News, सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध अफीम की खेती पर सुरक्षा बलों ने बड़ा वार किया है. दरअसल सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर करीब 2 एकड़ में फैली अफीम की खेती पूरी तरह नष्ट कर दिया है.

गुप्त सूचना के आधार पर किया गया ऑपरेशन

SSB को अफीम की अवैध खेती होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद निरीक्षक उज्ज्वल कांति मुहुरी के नेतृत्व में रोलाहातु गांव में विशेष अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में कुचाई थाना पुलिस ने भी अपना सहयोग दिया. जानकारी के मुताबिक, यह खेती पूरी तरह अवैध थी और जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थी.

Also Read: Ranchi News: बरियातू फायरिंग रेंज के पास लगी भीषण आग, काला हुआ आसमान; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

SSB ने अफीम की खेती करने वालों को चेताया

SSB ने न केवल अफीम की खेती को नष्ट किया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि अवैध नशे की खेती और तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सशस्त्र सीमा बल के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मिलकर लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रही है.

SSB ने क्या संदेश दिया

SSB ने अपने संदेश यह भी कहा कि जो लोग नशा तस्करी या अवैध खेती करेंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इसके लिए उन्होंने हर किसी से सहयोग की अपील की है ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Also Read: चतरा में नकली शराब की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो कारों से 21 पेटी जब्त, 6 दबोचे गये

Previous article आजीवन समाज के अंतिम लोगों के साथ खड़ा रहे कर्पूरी ठाकुर : विधायक
Next article क्या राज्यों की जेब पर भारी पड़ रहा है विकास? जानिए क्यों RBI ने घाटे के आंकड़े को बताया जरूरी
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel