[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला-खरसावां: एनएच-33 पर सड़क हादसा, हाइवा चालक समेत दो की मौत

सरायकेला-खरसावां: एनएच-33 पर सड़क हादसा, हाइवा चालक समेत दो की मौत

0
सरायकेला-खरसावां: एनएच-33 पर सड़क हादसा, हाइवा चालक समेत दो की मौत
एनएच-33 पर सड़क हादसा

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची मार्ग एनएच-33 के बड़ामटांड़ के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में हाइवा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. 

खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार हाइवा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमशेदपुर से ईचागढ़ की ओर जा रही हाइवा बड़ामटांड़ के पास सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश लदे ट्रेलर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक और सवार वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए. इस हादसे में हाइवा चालक की पहचान डुंगरीडीह गांव निवासी फतु महतो के रूप में हुई है. वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

जेसीबी की मदद से निकाले गए शव 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चौका थाना पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी गई. पुलिस और प्राइवेट एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वाहन में फंसे लोगों को निकालना काफी मुश्किल हो रहा था. इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद ली गई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

सड़क पर लगा लंबा जाम 

हादसे के बाद चौका से लेकर चावलीबासा, बड़ामटांड़ और दिरलोंग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच-33 किनारे भारी वाहनों को बेवजह खड़ा कर दिए जाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों और हाइवा के कारण यह मार्ग दुर्घटना का केंद्र बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

Previous article पिता धर्मेंद्र को याद कर छलका बॉबी देओल का दर्द, बोले- पापा जैसा इंसान कोई नहीं हो सकता
Next article बेतिया: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel