[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी ने तोड़ा घर, एक महिला हुई घायल

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी ने तोड़ा घर, एक महिला हुई घायल

0
सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथी ने तोड़ा घर, एक महिला हुई घायल
क्षतिग्रस्त घर

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में हाथियों का कहर बढ़ता जा रहा है. चांडिल अनुमंडल में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों का झुंड रात होते ही जंगलों से निकलकर गांवों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. 

घर तोड़कर अंदर घुसा हाथी 

हाथी गांव मे घुस रहे हैं जिससे जान माल का नुकसान हो रहा है. जंगली हाथियों ने बीती रात कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत आदरडीह चौका गांव मे घुस कर एक घर को तोड़ दिया. हाथी के इस हमले में राहत की बात ये रही कि घर के अंदर सोए परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए. 

सजगता से बची परिवार की जान 

ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग 10.30 बजे हाथी ने गुरुपद गोप के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. गुरुपद गोप अपना परिवार को लेकर घर के अंदर सोए हुए थे. जैसे ही हाथी ने घर को तोड़ना शुरू किया तब गुरुपद गोप ने सजगता से अपनी पत्नी, विवाहित बेटी और छोटे छोटे बच्चों को भी बचा लिया. 

अनाज और घरेलू सामान किया बर्बाद 

हाथी ने घर का सारा अनाज नष्ट कर दिया. हाथी के हमले से घर मे रखे समान भी बर्बाद हो गए. 

महिला घायल, इलाज और मुआवजे की मांग 

वहीं घटना में गुरुपद महतो की पत्नी घायल हो गई है. ग्रामीणों ने मुआवजा के साथ घायल गुरुपद महतो की पत्नी का इलाज कराने की मांग किया है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के अवि गोयल ने किया कमाल, कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बने स्टेट टॉपर

Previous article Darbhanga: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर में किशोर समेत दो की मौत
Next article कट्टा के साथ तीन नाबालिग गिरफ्तार, ग्रामीणों और पुलिस में बढ़ी चिंता
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel