[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला-कांड्रा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

सरायकेला-कांड्रा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

0
सरायकेला-कांड्रा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kandra Accident: सरायकेला-कांड्रा सड़क पर गोपीडीह के पास एक ट्रक ने दो बाइक को ठोकर मार दिया जिससे बाइक में सवार एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान सरायकेला के रुगड़ी गांव निवासी सुधा रानी महतो उर्फ रीना महतो (25 वर्ष) के रूप में हुई है जबकि घटना में एक बच्ची सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बुधवार देर रात की है. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. 

पुलिस पहुंची मौके पर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार अपनी-अपनी मंजिल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद सरायकेला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

घटना के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे साथ ही ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने, सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने मांग की. सड़क जाम के कारण कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और सड़क जाम खत्म कराया गया.

घायलों को भेजा गया अस्पताल

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. प्रशासन ने मामले में जरूरी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

पार्टी खा कर वापस लौट रहे थे आदित्यपुर 

घटना में शामिल बाइक मे पति पत्नी और एक बच्ची सवार थे. सरायकेला के रुगड़ीसाहि गांव के रहने वाले थे और आदित्यपुर में रहते थे. बुधवार को सरायकेला के विजय गांव पार्टी खाने के लिए आए थे और वापस आदित्यपुर लौट रहे थे. गोपी डीह के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पति और साथ जा रही बच्ची भी घायल हो गई. मृतका सुधा रानी महतो का मायका सरायकेला के ही बांधडीह गांव में है. दो साल पूर्व ही उसकी शादी रुगड़ी गांव में हुई थी. घटना में पति की स्थिति भी गंभीर है. वहीं घटना में शामिल दूसरे बाइक सवार विमल महतो 22 वर्ष सरायकेला के सरमालि गांव का है जो ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में मतदान जारी, एनडीए ने किया जीत का दावा

यह भी पढ़ें: चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप, 17 पेटी वाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Previous article E20 पेट्रोल भरवाने के बाद फ्यूल टैंक में लग रही हैं चींटियां? BPCL ने बताया वायरल दावे का सच
Next article चलते-चलते दौड़ने लगीं श्रुति, MBA की डिग्री, मोटी सैलरी वाली प्राइवेट नौकरी छोड़ बनीं योग ट्रेनर 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel