[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ स्कूल की दीवार व किचन शेड तोड़ चट कर गया एमडीएम की 5 बोरी चावल

स्कूल की दीवार व किचन शेड तोड़ चट कर गया एमडीएम की 5 बोरी चावल

0
स्कूल की दीवार व किचन शेड तोड़ चट कर गया एमडीएम की 5 बोरी चावल

चांडिल/चौका.

चांडिल प्रखंड के बिद्री, रांगाडीह एवं पुरानडीह गांवों में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया. हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथी ने गांव में घुसकर प्राथमिक विद्यालय समेत कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा खाद्यान्न और घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. सबसे अधिक नुकसान बिद्री गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुआ, जहां हाथी ने पक्की चहारदीवारी, लोहे का मुख्य दरवाजा और किचन शेड को तोड़ दिया.

मध्याह्न भोजन का चावल खाया, सामान तोड़े

हाथी ने विद्यालय के किचन शेड में रखे मध्याह्न भोजन के पांच बोरी चावल खा लिए. इसके अलावा बर्तन, ड्रम और बक्सों को भी नुकसान पहुंचाया. बिद्री गांव के गणेश मांझी, पुरानडीह की प्रमिला देवी तथा रांगाडीह के निर्मला देवी और विजय मांझी के घरों को भी क्षति पहुंची. हाथी के गांव में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी और ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

वन विभाग ने किया नुकसान का आकलन

ग्रामीणों ने मशाल, ढोल-नगाड़े और पटाखों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा. सूचना मिलने पर गुरुवार को वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और नुकसान का जायजा लिया. ग्रामीणों के अनुसार हाथी फिलहाल गेरियाकोचा क्षेत्र में मौजूद है. लोगों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है. वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel