[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Saraikela: नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग, सोशल मीडिया पर बवाल

Saraikela: नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग, सोशल मीडिया पर बवाल

0
Saraikela: नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग, सोशल मीडिया पर बवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

Saraikela: नगर निकाय चुनाव के बीच सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में मंगलवार से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. प्रत्याशियों के बीच छिड़ी इस जंग से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. कोई प्रत्याशी भावुक होकर अपना दर्द बयां करने में लगा है तो कोई उसे चुनावी स्टंट बताते हुए अपनी उपयोगिता कार्ड का हवाला दे रहा है. जुबानी जंग की शुरुआत फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट से शुरू हुई. फेसबुक पर सरायकेला के कुछ दिवंगत गणमान्य व्यक्तियों के चित्र के साथ एक पोस्ट किया गया था. उस पोस्ट के खिलाफ एक उम्मीदवार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुनावी माहौल में दिवंगत लोगों का सहारा ना लेने की बात कही. इसी पोस्ट ने सरायकेला के चुनावी सरगर्मी को बढ़ा दिया.

पिता को याद कर फूट-फूटकर रोए सानद

मामले पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सानद आचार्य ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर आरोप लगाने की बात कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगे. सानद ने बिना किसी उम्मीदवार का नाम लिये कहा कि मेरे दिवंगत पिता को मरा हुए कहा जा रहा है, एक पुत्र के लिए उसका पिता कभी नहीं मरता है, वह हमेशा उसके लिए हीरो रहता है. उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर इतना नीचे नहीं होना चाहिए और राजनीति में निजी हमले नहीं करने चाहिए.

घड़ियाली आंसू से झांसे में नहीं आयेगी जनता : मनोज चौधरी

नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में चुनावी फायदा लेने के लिए उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. चौधरी ने कहा कोरोना काल में मेरे द्वारा जनहित में किये गये कार्य का इनाम जेल भेज कर दिलाने वाले आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. सत्ता के सुख में मदहोश लोगों को आज सरायकेला की जनता की याद आ रही है, परंतु जनता उसके झांसे में नहीं आयेगी. चौधरी ने कहा कि राजपरिवार के साथ अपने जमाने के फायरब्रांड नेता झाली नाना, गेटे नाना व रूईदाश नाना आदर्श हैं. उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं, समाज के हर वर्ग की सेवा ही उसका काम है. मैं सपने में भी कभी किसी का अपमान नहीं कर सकता. कहा कि पिछले 20 वर्षों से जनता के हर सुख दुख में खड़ा रहने का प्रयास किया हूं और जनता पर पूर्ण भरोसा है.

ये भी पढ़ें…

रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, आईसीयू के बाहर चिपकाया लेटर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel