[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सानद आचार्य ने जारी किया प्रतिज्ञा पत्र

सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सानद आचार्य ने जारी किया प्रतिज्ञा पत्र

0
सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सानद आचार्य ने जारी किया प्रतिज्ञा पत्र
प्रतिज्ञा पत्र जारी करते सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सानद आचार्य. फोटो: प्रभात खबर

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Saraikela News: सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सानद कुमार आचार्य ने चुनावी मैदान में उतरते ही अपना प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरायकेला के समग्र विकास के लिए नई दिशा तय करना है. आचार्य ने भरोसा दिलाया कि जीत मिलने पर वे जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे.

जमीन लगान और रेंट फिक्सेशन होगी प्राथमिकता

प्रत्याशी आचार्य ने कहा कि शहर के गरीब परिवारों की सबसे बड़ी समस्या जमीन का ‘काबिल लगान’ नहीं होना है. रेंट फिक्सेशन नहीं होने के कारण कई लोगों को सरकारी आवास स्वीकृत होने के बावजूद घर बनाने में दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने वादा किया कि इस समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

अधूरे विकास कार्य होंगे पूरे

आचार्य ने शहरी क्षेत्र में अधूरी आधारभूत संरचनाओं को पूरा कराने का संकल्प लिया. इसमें टाउन हॉल, मजना घाट शिव मंदिर, कुदरसाई शिव मंदिर और सिद्धो-कान्हू पार्क का निर्माण शामिल है. साथ ही भैरव साल श्मशान घाट रोड, डेयरी फार्म से जगन्नाथ मंदिर रोड, केपी दुबे के घर से जगन्नाथ घाट रोड, मल्लिक बांध से राजा घर तक सड़क और ‘छऊ थीम पार्क’ तक सड़क व नाली निर्माण के लंबित कार्यों को पूरा करने की बात कही.

धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा

उन्होंने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और चोईत पोरोब को भव्य रूप से आयोजित करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही नगर पंचायत में व्याप्त कमीशनखोरी और घूसखोरी पर पूर्ण विराम लगाने की प्रतिबद्धता जताई.

शिक्षा, अग्निशमन और मूलभूत सुविधाएं

आचार्य ने वर्षों से बंद प्रावि गुडियाडीह स्कूल को पुनः चालू करने, अनुपयोगी बस पड़ाव को जिला स्तरीय अग्निशमन केंद्र में बदलने तथा पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान का वादा किया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

इसे भी पढ़ें: रांची निकाय चुनाव में बदला आरक्षण का फॉर्मूला, लेकिन राजनीति में परिवारवाद हावी

हंसाउडी टोला में सामुहिक विवाह भवन करना है तैयार

प्रत्याशी आचार्य ने कहा कि हंसाउड़ी मोहल्ला के साथ अन्य स्थानों पर जरूरत के हिसाब से मैरेज हॉल (सामूहिक विवाह भवन) का निर्माण करवाना, सभी 11 वार्डों का कचरों का उठाव नियमित कराना, पवित्र शव दाह के लिए लकड़ी की व्यवस्था तथा शव को निश्चित स्थान ले जाने के लिए एक सुसज्जित शव वाहन की व्यवस्था करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें: खरसावां के तीन टोलों में गहराया पेयजल संकट, चापाकल पर लगी महिलाओं की लाइन

Previous article 19 फरवरी को बैंक खुला रहेगा या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें ये अपडेट
Next article आमलकी एकादशी में क्यों की जाती है आंवले के वृक्ष की पूजा, जानें
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel