[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला-खरसावां में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन कुकडु प्रखंड की परीक्षा

सरायकेला-खरसावां में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन कुकडु प्रखंड की परीक्षा

0
सरायकेला-खरसावां में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन कुकडु प्रखंड की परीक्षा
सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में होम गार्ड में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी. फोटो: प्रभात खबर

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Home Guard Recruitment: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. 17 मार्च 2026 को पहले दिन कुकड़ू प्रखंड के उम्मीदवारों की शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित की गई.

बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ आयोजन

भर्ती प्रक्रिया का आयोजन सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया. यहां अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच की गई, जिसमें दौड़, ऊंची कूद और अन्य फिटनेस टेस्ट शामिल रहे. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही मैदान में पहुंच गए थे.

उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण

इस दौरान उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने शारीरिक परीक्षा स्थल और लिखित परीक्षा केंद्र का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी की संभावना न रहे. साथ ही अभ्यर्थियों के साथ सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया गया.

अभ्यर्थियों की सुविधा का रखा गया ध्यान

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई. परीक्षा स्थल पर पेयजल, शौचालय, पंडाल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी. गर्मी को देखते हुए छाया और बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया. पूरे परीक्षा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) पूजा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित कई अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: चतरा की महिलाओं कब मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा? राशि नहीं मिलने हो रहीं परेशान

आगे भी जारी रहेगी प्रक्रिया

पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब आने वाले दिनों में अन्य प्रखंडों के अभ्यर्थियों की शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रशासन ने संकेत दिया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को तय समय के भीतर और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: जंगल से जलावन की लकड़ी लाने गए थे बुजुर्ग, तभी आकाश से गिरी बिजली, जानें फिर क्या हुआ?

Previous article बिजली विभाग के इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी
Next article शिल्पी राज का नया गाना ‘काठी से लाठी’ हुआ वायरल, रानी-विकास की जोड़ी बनी हिट
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel