[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Saraikela: चांडिल में अवैध पत्थर खदानों पर कार्रवाई, जब्त हुए निकाले गए खनिज; मामला दर्ज

Saraikela: चांडिल में अवैध पत्थर खदानों पर कार्रवाई, जब्त हुए निकाले गए खनिज; मामला दर्ज

0
Saraikela: चांडिल में अवैध पत्थर खदानों पर कार्रवाई, जब्त हुए निकाले गए खनिज; मामला दर्ज
चांडिल में अवैध खनन की जांच करते अधिकारी

Saraikela: चांडिल में कई अवैध माइंस का पता चला है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, क्षेत्रीय पदाधिकारी (प्रदूषण) और चांडिल के अंचल अधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग एवं स्थानीय चांडिल थाना पुलिस ने मिलकर मौजा चिलगु एवं मौजा करनीडीह में अवैध पत्थर उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया. निरीक्षण के क्रम में मौजा चिलगु में एक अवैध पत्थर खदान पाया गया और इसके आसपास 6 अवैध क्रशर इकाइयां भी मिलीं. अवैध खदान और क्रशर इकाइयों में निकाले गए और जमा किए गए पत्थर खनिजों को जब्त कर लिया गया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ईंट भट्टे के पेपर भी हुए चेक, वसूला गया जुर्माना

इस प्रकरण में अवैध खदान एवं अवैध क्रशर इकाइयों के जमीन के स्वामी और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही प्रदूषण विभाग द्वारा भी इन अवैध इकाइयों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसके अतिरिक्त, उसत क्षेत्र में स्थापित 5 ईंट भट्टा इकाइयों का भी पता चला, जिसमें 3 ईंट भट्टे संचालित एवं 2 बंद पाए गए. संचालित इकाइयों से खनन विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना वसूला गया, जबकि प्रदूषण विभाग द्वारा संचालित इकाइयों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.

अवैध खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोकथाम के लिए संयुक्त निरीक्षण और अभियान लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों, क्रशर, ईंट भट्टों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी स्तर पर राहत नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: नगर-निगम की खुली पोल, खुले नाले ने ली 2 साल के मासूम की जान

Ranchi: गांव में घुसा लकड़बग्घा, स्कूल में 3 घंटे रहा कैद; लोगों में हड़कंप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel