[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला के राजनगर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक्टिव हुई पुलिस, व्यापारियों संग की बैठक

सरायकेला के राजनगर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक्टिव हुई पुलिस, व्यापारियों संग की बैठक

0
सरायकेला के राजनगर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक्टिव हुई पुलिस, व्यापारियों संग की बैठक
राजनगर में व्यापारियों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

राजनगर से सुरेंद्र मार्डी की रिपोर्ट

Seraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर अब पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है. क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजनगर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने की. इस बैठक में क्षेत्र के सोना-चांदी व्यवसायी, दवा दुकानदार, पेट्रोल पंप संचालक और अन्य प्रमुख व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और पुलिस व व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था.

मिशन जागरूक के तहत हुई पहल

थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “मिशन जागरूक” अभियान के तहत यह बैठक आयोजित की गई. इसका मुख्य मकसद क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना और व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी उपायों के प्रति सचेत करना है. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसमें आम लोगों और व्यापारियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है. पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा.

व्यापारियों को दिए गए सुरक्षा संबंधी सुझाव

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि दुकान बंद करने के समय व्यापारी अपने कीमती सामान को दुकान में छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान या घर पर रखें. इसके अलावा सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई. पुलिस ने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों का कम से कम एक माह का बैकअप सुरक्षित रखा जाए, ताकि किसी घटना के बाद जांच में मदद मिल सके. थाना प्रभारी ने बताया कि हाल के दिनों में कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज अपराधियों तक पहुंचने में काफी मददगार साबित हुए हैं.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने व्यापारियों से अपील की कि यदि बाजार या आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकती है और किसी बड़ी घटना को रोका जा सकता है. उन्होंने व्यापारियों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय पुलिस से संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: नाले से मिला लापता मांस का टुकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

व्यापारियों ने सहयोग का दिया भरोसा

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे. व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि अपराधियों में डर बना रहे. सभी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए वे पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे. बैठक में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों से बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Previous article बगहा और रामनगर सहित 9 प्रखंडों के बीईओ रडार पर, स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Next article मिशन शक्ति की योजनाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel