[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ बिजली की आंख-मिचौली से बेहाल खरसावां, दो दिनों में करीब 20 घंटे बाधित रही आपूर्ति

बिजली की आंख-मिचौली से बेहाल खरसावां, दो दिनों में करीब 20 घंटे बाधित रही आपूर्ति

0
बिजली की आंख-मिचौली से बेहाल खरसावां, दो दिनों में करीब 20 घंटे बाधित रही आपूर्ति
खराबी ठीक करता बिजलीकर्मी

शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan News: खरसावां में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. खासकर आमदा पावर सब स्टेशन से जुड़े अधिकांश क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती हो रही है. उमस भरी गर्मी के बीच दो दिनों में करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार तक पर इसका असर पड़ा है.

शनिवार और रविवार को घंटों गुल रही बिजली

शनिवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो रात करीब 11 बजे बहाल हो सकी. बिजली विभाग के अनुसार मुख्य लाइन में आए फॉल्ट को देर रात दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति शुरू की गई. वहीं रविवार को भी सुबह करीब 11 बजे से समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दो दिनों में पांच जगह इंसुलेटर हुए पंचर

बिजली विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश और मेघ गर्जन के कारण दो दिनों में पांच स्थानों पर इंसुलेटर पंचर हो गए. शनिवार रात तीन और रविवार को दो स्थानों पर इंसुलेटर खराब हुए. इसके अलावा मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से बिजली बहाल करने में कई घंटे लग गए.

एक सप्ताह से जारी है बिजली कटौती

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. हल्की बारिश, तेज हवा या मेघ गर्जन होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. कभी मुख्य लाइन में खराबी तो कभी ग्रिड अथवा पावर सब स्टेशन में तकनीकी समस्या के कारण लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है.

गर्मी में बढ़ी परेशानी, प्रभावित हुई पढ़ाई और कारोबार

लगातार बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. पंखे और कूलर बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल हैं. वहीं बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से व्यवस्था में सुधार कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

विभाग बोला- फॉल्ट दुरुस्त करने में लग रहा समय

राजखरसावां सब डिवीजन के सहायक अभियंता विदेश माझी ने बताया कि मेघ गर्जन और बारिश के कारण दो दिनों में पांच स्थानों पर इंसुलेटर पंचर हो गए थे. इसके अलावा मुख्य लाइन में भी फॉल्ट आ गया था. इन तकनीकी खराबियों को दूर करने में समय लगा. उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है.

ये भी पढ़ें…

Saraikela News: आकार लेने लगा महाप्रभु का ‘नंदीघोष’, 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में सरायकेला के सुमित महापात्र करेंगे पारंपरिक कला का प्रदर्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel