[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Saraikela: प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करेंगे समाधान, सांसद जोबा माझी ने कही यह बात

Saraikela: प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करेंगे समाधान, सांसद जोबा माझी ने कही यह बात

0
Saraikela: प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का करेंगे समाधान, सांसद जोबा माझी ने कही यह बात
हुदू पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती सांसद जोबा माझी

प्रताप मिश्रा
Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूर हातनादा समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंची. गांव में पहली बार सांसद को देखकर ग्रामीण काफी खुश थे. सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों को सांसद को गांव की मूलभूत आवश्यकताओं से अवगत कराया और उसके समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने जैसी मांगों को रखा.

समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास होगा : सांसद

ग्रामीणों की समस्या जानने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा गांव की समस्याओं को जानने के लिए ही वह सुदूर इलाके आयी हैं. यहां के ग्रामीणों ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखा है उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि साल में एक बार जरूर हुदू पंचायत का दौरा करें. उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है. उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई आवश्यक कार्य हो तो फोन पर या मिलकर बता सकते हैं.

आंधी तूफान में पोड़ाडीह में गिरा बिजली का पोल

ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने पोड़ाडीह में आंधी तूफान से बिजली पोल गिरने की सूचना पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को इसे ठीक कराने का निर्देश दिया. पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित दिखे और कहा कि उन्हें केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है. इसपर सांसद ने कहा वह भले सशरीर उपस्थित नहीं हो पाई हों लेकिन दूरभाष पर जरूर उपलब्ध रहेंगी. इस दौरान हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन, उप मुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें…

सरायकेला खरसावां के सिलपिंगदा गांव में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

सरायकेला-खरसावां जिले के प्राचीन दस्तावेजों को डिजिटल कवच देगा संस्कृति मंत्रालय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel