[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला मॉडल कॉलेज का प्रथम उपाधि समारोह संपन्न, 50 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री

सरायकेला मॉडल कॉलेज का प्रथम उपाधि समारोह संपन्न, 50 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री

0
सरायकेला मॉडल कॉलेज का प्रथम उपाधि समारोह संपन्न, 50 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री
अपने डिग्री के साथ छात्र-छात्राएं

सरायकेला से शचिंद्र दाश की रिपोर्ट

Model College Saraikela, सरायकेला: मॉडल महाविद्यालय परिसर में 28 मई (गुरुवार) को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह” का गरिमामय आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर कॉलेज के तीन शैक्षणिक सत्रों के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री प्रदान की गई, जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे.

झारखंड की पहचान शिक्षा और मानव संपदा से हो: अर्जुन मुंडा

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कभी भी अपने मूल लक्ष्य से भटकें नहीं और स्नातक के बाद भी अपनी पढ़ाई को निरंतर आगे जारी रखें. झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है, लेकिन अब समय आ गया है जब इस राज्य की पहचान वैश्विक स्तर पर मानव संपदा और शिक्षा के क्षेत्र में होनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग अपने पैतृक गांवों को शिक्षित व जागरूक करने के लिए करें.

संसाधनों के विस्तार के लिए राज्यपाल से की बात

अर्जुन मुंडा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि जिस शैक्षणिक संस्थान की नींव कभी उन्होंने खुद रखी थी, आज वहां से विद्यार्थी डिग्रियां लेकर देश के विकास में योगदान देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कॉलेज की बेहतरी और संसाधनों के विस्तार के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ कुलाधिपति सह राज्यपाल से भी विशेष अपील की. साथ ही, युवाओं से ‘पीएम इंटर्नशिप योजना’ का लाभ उठाने के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन करने का आह्वान किया.

Also Read: Dhanbad: बीसीसीएल और आईआईटी की पहल, STEM कार्यशाला से छात्रों को मिला विज्ञान का ज्ञान

नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : डॉ. मीरा मुंडा

विशिष्ट अतिथि डॉ. मीरा मुंडा ने शिक्षा के व्यावहारिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा किसी न किसी रूप में जीवन भर काम आती है. उन्होंने युवाओं से पारंपरिक क्षेत्रों से हटकर उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) और कृषि के क्षेत्र में नए नवाचार (इन्नोवेशन) अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे केवल नौकरी मांगने वाले न बनें, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को ‘नौकरी देने वाला’ बनने का प्रयास करें.

शिक्षित व्यक्ति से ही विकसित राष्ट्र संभव: जिप अध्यक्ष

झारखंड जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही विकसित राष्ट्र की मजबूत आधारशिला रखता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कॉलेज, माता-पिता और पूरे सरायकेला-खरसावां क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की और कहा कि शिक्षा कभी न रुकने वाला और निरंतर सीखने का विषय है.

तीन शैक्षणिक सत्रों के 190 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह के दौरान मॉडल कॉलेज से तीन शैक्षणिक सत्रों (2019-22, 2020-23 और 2021-24) में सफलतापूर्वक पास आउट हुए विद्यार्थियों को स्नातक का प्रमाण पत्र सौंपा गया. वर्ष 2019 में स्थापित इस कॉलेज से इन तीन सत्रों के दौरान कुल मिलाकर करीब 190 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. गुरुवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 50 मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर उपाधि प्रदान की गई.

समारोह में ये गणमान्य रहे उपस्थित

इस प्रथम उपाधि वितरण समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ. मीरा मुंडा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सावित्री बानरा, हरेकृष्ण प्रधान, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, उदय सिंहदेव, विजय महतो, रामनाथ महतो और अभिषेक आचार्य सक्रिय रहे. इनके अलावा कॉलेज के व्याख्याता नंद किशोर प्रसाद, अमित कुमार नाथ, वैष्णव चरण मुखी समेत भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे.

Also Read: पुआल काटने वाली मशीन में फंसकर मजदूर की मौत, बाल-बच्चों की खातिर गवां दी जान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel