[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ शिव भक्ति में लीन सरायकेला: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय

शिव भक्ति में लीन सरायकेला: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय

0
शिव भक्ति में लीन सरायकेला: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय
मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन

Mahashivratri 2026, सरायकेला, (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला जिला के खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

शिव मंदिरों में सुबह से ही देखी गयी लंबी लंबी कतारें

महाशिवरात्रि के मौके पर खरसावां के बाजारसाही, कुम्हारसाही, रामगढ़, हरिभंजा, बड़गांव, फॉरेस्ट कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी, खेजुरदा सहित आसपास के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें देखी गयी. मंदिर परिसरों में पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा.

Also Read: रांची नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो खर्च करने में सबसे आगे, वार्ड पार्षदों में अलीशा ने सबको पछाड़ा

रामगढ़ के शिव मंदिर में भी लगी लंबी लाइन

रामगढ़ शिव मंदिर में भगवान भोलेशंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें लगी रही. मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थापित पाषाण नंदी पर भी जल अर्पित किया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को चढ़ावा

इस दौरान बड़ी संख्या में मन्नत पूरी होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को चढ़ावा चढ़ाया. दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनायी गयी थीं. घंटों प्रतीक्षा के बाद भक्तों को दर्शन का अवसर मिल रहा था. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खास उत्साह देखा गया. पूरे दिन खरसावां क्षेत्र शिवमय बना रहा और महाशिवरात्रि का पर्व शांति, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ.

Also Read: छत्तीसगढ़ में दिखेगी झारखंड की कला: ‘रमन लोक कला महोत्सव’ में मानभूम छऊ की धूम, इस थीम पर सजेगी महफिल

Previous article महाशिवरात्रि 2026: शिव–शक्ति से जानें जीवन का सही संतुलन
Next article घर पर बनाएं लाजवाब स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड, बच्चे-बड़े सबको आएगा पसंद 
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel