[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Kharsawan: ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरुकता सह ऋण शिविर आयोजित

Kharsawan: ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरुकता सह ऋण शिविर आयोजित

0
Kharsawan: ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरुकता सह ऋण शिविर आयोजित
किसानों को जानकारी देते बैंककर्मी

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Kharsawan: खरसावां प्रखंड सभागार में मंगलवार को ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत विशेष किसान जागरुकता सह ऋण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पहुंचे विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने बताया कि केसीसी के लिये प्राप्त 21 आवेदनों को 15 दिनों के अंदर निष्पादित कर दिया जाएगा. साथ ही डिफाल्टर किसानों के लिए किसानों को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना की जानकारी भी दी गयी. अग्रणी जिला प्रबंधक वरुण चौधरी ने किसानों को केसीसी ऋण खाता धारकों को सही लेन देन से ब्याज में छूट के बारे में भी बताया.

कृषक ऐप से ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई

शिविर का उद्देश्य किसानों को समय पर कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं एवं फसल बीमा के लाभ से अवगत कराकर अनौपचारिक स्रोतों से होने वाले शोषण से बचाना था. शिविर में किसानों को कृषि कार्यों के लिए संस्थागत ऋण के महत्व से अवगत कराया गया. इस दौरान किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदन फॉर्म भरवाये गये और कृषिका ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि केसीसी योजना के माध्यम से किसान कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं.

‘खेत बचाओ अभियान’ से जुड़कर लाभ उठायें : एलडीएम

अग्रणी जिला प्रबंधक बरुण कुमार चौधरी ने किसानों को केसीसी ऋण खातों में नियमित और सही लेन-देन करने पर मिलने वाली ब्याज में छूट की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे ‘खेत बचाओ अभियान’ से जुड़कर समय पर बैंक ऋण लें. अपनी फसलों का बीमा करायें और अनौपचारिक स्रोतों से होने वाले शोषण से बचें. उन्होंने कहा कि संस्थागत बैंकिंग व्यवस्था से जुड़कर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं और खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं. शिविर में किसानों ने भी विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया.

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जन सेवक समेत स्थानीय किसानों ने भाग लिया. शिविर में विभिन्न बैंकों को प्राप्त 21 केसीसी आवेदनों को 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया.

ये भी पढ़ें…

खरसावां में 27 जून को निकलेगा मुहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

सरायकेला-खरसावां में बढ़ते सड़क हादसे बने चिंता का कारण, जून में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel