[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ खरसावां के टुनियाबाड़ी में गहराया पेयजल समस्या, चुआं और कुएं के सहारे ग्रामीण 

खरसावां के टुनियाबाड़ी में गहराया पेयजल समस्या, चुआं और कुएं के सहारे ग्रामीण 

0
खरसावां के टुनियाबाड़ी में गहराया पेयजल समस्या, चुआं और कुएं के सहारे ग्रामीण 
पेयजल समस्या के समाधान की मांग करते टुनियाबाडी (बाबूसाई टोला) के ग्रामीण

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: तेज धूप और गर्मी बढ़ने के साथ ही सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के टुनियाबाड़ी (बाबूसाई टोला) में पीने के पानी की समस्या गहरा गई है. सरकारी दावों में जलापूर्ति के मामलों में खरसावां के टुनियाबाड़ी बस्ती की स्थिति सामान्य दर्शाया गया है. लेकिन वास्तविक स्थिति सरकारी दावों से पूरी उलट है. सरकार के जल जीवन मिशन के पोर्टल में उल्लेख किया गया है कि टुनियाबाड़ी 140 परिवार (House-hold) में से 95 को नल के कनेक्शन जोड़ दिया गया है, जबकि 45 का अभी भी बाकी है. 700 आबादी वाले टुनियाबाड़ी बस्ती में 63 एससी, 102 एसटी और 535 सामान्य जाति के लोग रहते हैं. धरातल में स्थिति इन दावों के उलट है. 

सरकारी चापाकल और जल मीनार खराब

Kharsawan News
टुनियाबाडी (बाबूसाई टोला) में खराब पड़ा चापाकल

गर्मी के साथ ही पानी की खपत बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर यहां पूर्व में गाड़े गए सभी दस चापाकल खराब पड़े हुए है. दोनो सोलर संचालित मिनी जल मीनार भी खराब पड़े हुए है. ऐसे में लोगों को हर दिन सुबह में ही पानी के लिए  काफी मेहनत करनी पड़ती है.  

चुआं और  कुंआ के पानी से बुझ रही है ग्रामीणों की प्यास

Kharsawan Water Crisis
डिग्ची-बाल्टी से पानी भर कर ले जाती टुनियाबाडी की महिलाएं

खरसावां के टुनियाबाड़ी (बाबूसाई टोला) के लोगों को पानी के लिए हर दिन जुझना पड़ रहा है. गांव की कई महिलाएं नदी किनारे स्थित चुआं या फिर पुराने कुंआ से पानी ला कर अपनी प्यास बुझा रहे है. हर दिन सुबह में टुनियाबाड़ी बस्ती की महिलाओं को बाल्टी और डिग्ची में पानी भर कर लाते देखा जा सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर सरकारी अधिकारियों से मिल कर खराब पड़े चापाकल और जलापूर्ति योजनाओं को मरम्मति कराने की मांग की गयी, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका. 

ग्रामीणों ने खराब चापाकल और जल मीनारों का दुरुस्त करने की मांग की

Kharsawan News
टुनियाबाडी (बाबूसाई टोला) मेंखराब पड़ा सोलर संचालित मीनी जल मीनार

खरसावां के टुनियाबाड़ी (बाबूसाई टोला) के ग्रामीणों ने खराब पड़े जल मीनारों को दुरुस्त करने की मांग की है. जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यहां के लोगों को ओर परेशानी उठानी पड़ेगी. श्रीनिवास राय, रमाकांत राय, धृवशंकर राय, रंजीत राय, गणेश सिंहदेव, राघो गुंदुवा, लालबाबू स्वांसी, बासंती नायक, मानी नायक, मोहनी गोप, सेफाली बेहरा, निर्मला सोय, पायल उमंग, शिवांदी बेहरा, रुपाली बेहरा, सत्यनारायण राय आदि ने प्रशासन से पेयजल समस्या का सामाधन करने की दिशा में जरूरी पहल करने की अपील की.   

पुरानी जलापूर्ति योजना से घरों तक नहीं पहुंचता है पानी

टुनियाबाड़ी बस्ती के लोगों को पिछले दस वर्षों से खरसावां जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2005-06 में शुरु हुए खरसावां जलापूर्ति योजना से टुनियाबाड़ी गांव के करीब चार दर्जन घरों तक पाइप लाइन से पानी पहुंच रही थी. कुछ वर्षों तक ठीक ठाक चलने के बाद धीरे धीरे पाइप लाइन में जाम हो गया. साफ सफाई और मेंटेनेंस के अभाव में पिछले दस वर्षों से पाइप लाइन के जरीए घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना

यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर

Previous article मुजफ्फरपुर: अब जेल में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद, सेंट्रल जेल में नई सुविधा
Next article गर्मी में बिजली ने बढ़ाई मुसीबत, 8 घंटे तक बाधित रही सप्लाई, सारण में लोगों का हाल बेहाल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel