[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला के कुचाई प्रखंड में विधायक फंड से बनेगा खेल का मैदान, दशरथ गागराई ने की बैठक

सरायकेला के कुचाई प्रखंड में विधायक फंड से बनेगा खेल का मैदान, दशरथ गागराई ने की बैठक

0
सरायकेला के कुचाई प्रखंड में विधायक फंड से बनेगा खेल का मैदान, दशरथ गागराई ने की बैठक
कुचाई के सेरकेडीह में अपनी समस्याओं से विधायक दशरथ गागराई गागराई को अवगत कराते ग्रामीण (ऊपर) और ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक. फोटो: प्रभात खबर

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमेयाडीह पंचायत ईचाडीह गांव के सेकरेडीह टोला में विधायक फंड से खेल का मैदान और चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा. शुक्रवार को सेकरेडीह टोला में हुई ग्राम सभा की बैठक में विधायक दशरथ गागराई ने इस बात का ऐलान किया है. बैठक में पहुंचे विधाायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार: विधायक

विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सचेत हैं. सरकार के विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यह सुनिश्चित की जा रही है. राज्य सरकार गांवो में सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. साथ ही गांव के विकास के लिए अलग अलग विभागों से योजना बना कर काम कर रही है.

पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के लोगों को मिल रहा विकास का लाभ

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के लोगों तक प्राथमिकता के साथ विकास योजनाओं का लाभ को पहुंचा रहे है. ईचाडीह टोला के समस्याओं का भी प्राथमिकता के साथ सामाधान किया जाएगा. ग्रामीणों की मांग पर विधायक दशरथ गागराई ने सेकरेडीह में फुटबॉल मैदान एवं चाबूतर निर्माण की घोषणा की. साथ कुदाडीह में भी फुटबॉल मैदान निर्माण की. गागराई ने कहा कि ये दोनों ही योजनाएं उनकी विधायक निधि से ली जाएगी. साथ ही, सरकार के अन्य योजनाओं से सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से जागरुक हो कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

ग्रामीणों ने विधायक को दी समस्याओं की जानकारी

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं ने विधायक दशरथ गागराई को अवगत कराते हुए शीघ्र निष्पादन कराने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी तक नहीं है. ऐसे में गांव के छोटे छोटे बच्चों के साथ के गर्भवती महिलाओं को सही ढंग से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ईचाडीह गांव के सेकरेडीह, तिरपनडीह, जाराटोला, कुईनगुटू, लातारटोला के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है. पक्की सड़क नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है.

विधायक ने समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा

साथ ही गांव के नाला में पुलिया नहीं रहने से बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने पांडाडीह-सोसोडोवा से कुइनगुटू-टुटूउली तक (पांच किमी), तिरपनडीह से सेकरेडीह होते हुए आराहंगा मुख्य पथ तक (दो किमी), सेकेरेडीह से सेलायडीह-सुर्गाडीह मुख्य सड़क (3किमी) तक सड़क निर्माण कराने समेत रायडीह पाएडा, कुइनगुटू व टुटीउली स्थित नाला में पुल निर्माण की मांग की. साथ ही पांच टोला के ग्रामीणों के लिये सरजमगोडा में खेल मैदान निर्माण और बैठकी के लिए एक गांधी चबूतरा बनाने की मांग की. विधायक दशरथ गागराई ने जन समस्याओं के समाधान के भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर हाट में भटका मिला बच्चा, ‘बाल सुरक्षा’ अभियान के तहत परिजनों से मिलाया गया

बैठक में ये रहे मौजूद

ग्राम सभा की बैठक में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बसंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, राम सोय, राहुल सोय, मुन्ना सोय, चन्द्र मोहन मुंडा, सेकरेडीह के ग्राम प्रधान रामकिस्टो मुंडा, फागू मुंडा, लखिंद्र पातर, घासिया मुंडा, सोयना सरदार, उपेंद्र सरदार, बुधराम मुंडा, अनिल टोपनो समेत बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने बदल दिए 17 थाना प्रभारी

Previous article पानी की गंदी बोतल मिनटों में साफ करने के आसान टिप्स
Next article अरबों का साम्राज्य छोड़, सचिन तेंदुलकर की बहू ने चुना ये रास्ता, जानें कितनी है नेटवर्थ
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel